कविता सोधन
फैमस और स्टाइलिश किक्रेट खिलाडि़यों और बालीवुड एक्ट्रेस का रिश्ता बेहद पुराना रहा है, ऐसी ही एक जोड़ी है ईशा शेरवानी की, जी हां किसना गर्ल का अफेयर जहीर खान के साथ काफी समय से चल रहा था।
लेकिन बालीवुड स्टार्स और खिलाडियों का रिश्ता लम्बे समय तक नहीं चल पाया, ईशा शेरवानी और जहीर खान का रिश्ता भी लगभग 3 साल से चल रहा है लेकिन ईशा के सुभाष घई की फिल्म किसना में काम करने के बाद, इनका रिश्ता खत्म हो गया।
यह कपल अपने परिवारों की और से काफी अवहेलना भी झेल रहा था, ईशा के माता-पिता बेहद रूढि़वादी थे और वह नहीं चाहते थे कि ईशा का रिश्ता किसी भारतीय खिलाड़ी से हो। इस कारण उस समय इस कपल का अपने रिश्ते में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए, लेकिन वो दोनों सफल न हो पाए, बाद में दोनों ने अलग होने का निणर्य ले लिया। अब जहीर जहां एक ओर अपने क्रिकेट कैरियर पर ध्यान दे रहे है वहीं ईशा भी फिल्मों में कुछ अच्छा करने के प्रयास में लगी हुई है।