पारूल सिंह
यह शादी अपने क्षेत्र के दो महान लोगों की शादी है, एक थी बालीवुड की मल्लिका जिसके करोड़ों दिवाने थे, ये थी शर्मिला टैगोर और दूसरे थे दिग्गज क्रिकेटर और नवाबो के नवाब, मंसूर अली खान पटौदी। बंगाल की ये खुबसूरत अदाकारा मंसूर पर फिदा हो गई। इन दोनों की लव स्टोरी किसी राजा और रानी की प्रेम कहानी की तरह थी।
हालांकि लोगों को लगता था कि ये प्यार लम्बे समय तक नहीं चलने वाला, लेकिन इस जोड़ी ने लोगों के इस भ्रम को 27 दिसम्बर सन् 1969 को शादी कर तोड़ दिया। अपने पति के लिए शर्मिला, बेगम आयशा सुल्ताना हो गई। इसके बाद यह जोड़ी खुशी-खुशी अपना जीवन जीने लगे।
इस जोड़ी के तीन बच्चे है, सैफ अली खान, सोहा अली खान ये दोनों अपनी माता के नक्शे कदम पर चल बालीवुड में अपनी जगह बना रहे है वहीं सबा अली खान एक ज्वैलरी डिजाइनर है। एक अच्छे अंत की तरह ये कहानी भी अच्छी अंत की ओर जा रही है, ये जोड़ी अपने बच्चों के साथ अब सुखपर्वूक जीवन जी रहे है, दूसरे शब्दों में कहे, एक सुखी परिवार की तरह, क्यूं सही कहा न।