 |
कुछ लोग इन्हें रांची रैम्बो, कुछ कैप्टन कूल, कुछ हॉट ड्यूड तो कुछ प्रशंसक इन्हें कैप्टन विद ए मैजिकल टच मानते हैं। करोड़ो लोगों के चहेते भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आका माही के जलवे के तो कहने ही क्या। अपने आर्कषक लुक, स्टाइलिश अंदाज और मैदान पर बेहद कूल रहने वाले माही की महिला प्रशसंकों की लिस्ट काफी लंबी है। हो भी क्यों ना, आखिर डार्क और हैंडसम होने के साथ उनका बैंक बैलेंस भी लगातार नई बुलंदियां छू रहा है। और फिर वो टीम इंडिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर तो हैं ही। शायद इसी कारण धोनी को मोस्ट सेक्सीएस्ट के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। लेकिन ताज्जुब की बात है कि क्रिकेट के मैदान पर हमेशा शांत दिखने वाले माही अपने अफेयर्स के मामलों में लगातार फिसलते रहे हैं- नहीं, ये हम नहीं कह रहे बल्कि मीडिया की खबरें कहती हैं। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, टॉप मॉडल से लेकर साधारण युवा बालाएं भी धोनी के फैन्स में शामिल हैं। . मैदान के अंदर हो या बाहर, धोनी ने साबित किया है कि वह बेहद जिंदादिल इंसान हैं। तभी तो कभी उनका नाम दीपिका पादुकोण, लक्ष्मी राय तो कभी साक्षी रावत के साथ जोड़ा जाता है।
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में शायद ही कोई और कप्तान होगा, जिसे खेल के अलावा अपने बदलते हेयरकट और बदलती गर्लफ्रेंड्स के कारण इतना चर्चित रहा हो। अपने पांच सालों के अंतरराष्ट्रीय करियर में धोनी के कई बड़ी और पॉपुलर लव स्टोरीज अपने नाम लिख चुके हैं। सुपर मॉडल और हॉट बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, साउथ इंडियन एक्ट्रेस लक्ष्मी राय के साथ धोनी के प्यार के किस्से पहले ही मशहूर हो चुके हैं, लेकिन आजकल धोनी की नई गर्लफ्रेंड साक्षी सिंह रावत हैं। 20 साल की साक्षी औरंगाबाद से इंस्टीट्यूट ऑफ हॉटल मैनेजमेंट से कोर्स कर रही हैं।
धोनी को कैप्टन कूल, डेयरडेविल, बहादुर, ग्रेट गैम्बलर आदि कई नामों से पुकारा जाता है। मैदान पर माही भारतीय टीम के सबसे भाग्यशाली और सफल कप्तान माने जाते हैं, लेकिन यदि बात करें मैदान से बाहर की तो इन सब के बीच धोनी देश में सबसे योग्य बैचलर माने जाते हैं।
धूम-धूम धोनी- बल्ला हो या मोटरबाइक या फिर गर्लफ्रेंड- धोनी का अब तक का सफर कुछ ऐसा ही रहा है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार धोनी की हमसफर बनने का अवसर किसे मिलता है।
|