कविता सोधन
ऑस्ट्रेलियाई टीम के उपकप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि उनकी गर्ल्डफ्रेंड लारा बिंगल, जो की एक मॉडल है ने उनके जीवन को नया उद्देश्य दिया है। जबकि क्लार्क और अपने रिश्ते के बारे में बिंगल का कहना है कि क्लार्क एक अच्छे खिलाडी है इसका कारण यह है कि वह मैदान पर कभी उतेजित नहीं होते, क्यूं है न एकदम हॉट ब्यान।
क्लार्क का मानना है कि कोरोनुला मॉडल ने उन्हें एक अच्छा खिलाड़ी और अच्छा इंसान बनने में मदद की है।
क्लार्क और बिंगल का रिश्ता क्रिकेट जगत में एक रहस्य बना हुआ था। यह रिश्ता पहली बार खुल कर तब सामने आया जब एलन बार्डर मैडल अर्वाड का आयोजन मेलर्बन में हुआ। इस अर्वाड के दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया।
बिंगल से पहले क्लार्क का अफेयर एएफएल की स्टार ब्रेंडन फैवोला के साथ था, ऐसा कहा जाता है कि ब्रेंडन और क्लार्क के रिश्ते को बिंगल ने ही तुडवाया है। क्लार्क ने बिंगल को एक हीरे की अंगुठी भी भेट की है। क्लार्क और बिगंल की शादी के बारे में यह चर्चाए है कि इस साल क्रिकेट के अत्यधिक व्यस्त कार्यक्रम के चलते कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई है। खैर हम तो यही दुआ करेंगे कि ये कपल हमेशा की तरह ऐसे ही हंसता रहे।