नई दिल्ली, 11 अगस्त 09
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में इंडियन क्रिकेट लीग के खिलाडि़यों को भाग लेने की अनुमति दे दी है। अगले साल 12 मार्च से 25 अप्रैल के बीच खेले जाने वाले आईपीएल के तीसरे सीजन में अब तीसरे स्थान के लिए भी मुकाबला खेला जाएगा।
क्रिकेट बोर्ड की आईपीएल की कार्यकारी समिति ने मंगलवार को हुई बैठक में इस बात का फैसला किया कि आईसीएल के पूर्व क्रिकेटरों को आईपीएल में खेलने का मौका दिया जाए। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि आईपीएल खेलने वाले इन क्रिकेटरों को 8-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। बीसीसीआई की एक बार की राहत योजना के तहत जो खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेंगे तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में भी खेलने पर लगा प्रतिबंध भी हटा लिया जाएगा।
आईपीएल ने बैठक में अगले साल लीई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट लीग [आईसीएल] को छोड़ चुके क्रिकेटरों को बीसीसीआई समर्थित इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] के तीसरे संस्करण में खेलने की अनुमति मिल गई है।
क्रिकेट बोर्ड की शक्तिशाली आईपीएल की कार्यकारी समिति ने मंगलवार को हुई बैठक में आईसीएल के पूर्व क्रिकेटरों को अगले साल मार्च-अप्रैल में होने वाले तीसरे आईपीएल में भाग लेने की अनुमति प्रदान कर दी। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि आईपीएल खेलने वाले इन क्रिकेटरों को 8-10 लाख रुपये दिया जाएगा। बीसीसीआई की एक बार की राहत योजना के तहत जो खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेंगे तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में भी खेलने पर लगा प्रतिबंध भी हटा लिया जाएगा।
आईपीएल ने बैठक में अगले साल लीग के तीसरे सत्र के लिए तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। आईपीएल का तीसरा सीजन 12 मार्च से शुरू होकर अप्रैल की 25 तारीख तक चलेगा, हालांकि इसके ठीक पांच दिन बाद टी20 विश्व कप खेला जाएगा। इस बार आईपीएल में चार नए मैदान धर्मशाला, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम और नागपुर को शामिल किया गया है।
इसके साथ ही आईपीएल के चौथे सीजन में दो नई टीमों को भी शामिल किए जाने का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही आईपीएल में चार टीमें हो जाएंगी। आईपीएल के चौथे सीजन में और भी बदलाव होंगे क्योंकि इसी साल से खिलाडि़यों का आईकॉन का दर्जा समाप्त कर दिया जाएगा।