मुख्य पृष्ठ   न्यूज़         एक्सपर्ट प्रोफाइल       स्पेशल फीचर       इंटरव्यू      सुपर 8      IPL के हीरो      ये है IPL    बोलती तस्वीरें   IPL'08
मुख्य पृष्ठ >

मोर्कल के लिए जूता बना मुसीबत
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मोर्कल के नहीं खेले पाने के पीछे एक रोचक कहानी है, ये कहानी है जूते की। आइए आपको बताते है, इस जूते की कहानी।

Printable Version Printable Version Bookmark Bookmark Article Email Email Article

जोहांसबर्ग, 21 अप्रैल

दरअसल, शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले के वक्त मोर्कल के पास जूता नहीं था, लिहाजा वह चाहकर भी मैदान में नहीं उतर सके। आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई वनडे सीरीज के बाद केपटाउन जाते वक्त मोर्कल का पूरा सामान हवाई अड्डे से चोरी हो गया था।

इस बात की जानकारी उन्हें मैच से ठीक पहले मिली। मैच से पहले उन्होंने अपने कई साथियों के जूते नापने की कोशिश की, लेकिन किसी का जूता उनके पैर में फिट नहीं बैठा। ऐसी हालत में भला वह कैसे खेल सकते थे।

जूता खरीदने के बाद मोर्कल सोमवार को पोर्ट एलिजाबेथ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेले और अपनी दक्षिण अफ्रीकी टीम के हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस का विकेट लेकर अपनी टीम को मदद पहुंचाई। बल्लेबाजी में वह हालांकि नाकाम रहे और पांच रन बनाकर अपनी ही टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन की गेंद पर बोल्ड हुए।

मोर्कल ने कहा, "आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई वनडे सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी करने के बाद आईपीएल के पहले मैच में नहीं खेल पाना मेरे लिए खासा निराशाजनक था।"
(आईएएनएस)

मोर्कल के लिए जूता बना मुसीबत
अपंग बच्चों के लिए छक्के लगाना चाहते हैं गिलक्रिस्ट
भूत और सर्कस भी
फीयरलीडर-कुछ आइडिये
चीयरलीडर्स बनाओ!
टशन बनाम जादू की झप्पी
बड़े धोखे हैं इस ‘हार’ में
मिलावटियों का गौरव
इंडियन पॉलिटिकल लीग
नाच-आंगन दोनों टेड़े
 
 

 


 
 
 

-->
हमारे बारे में | संपर्क करें | सुझाव | विज्ञापन संपर्क |
© 2008 IPL News Online All Rights Reserved.
इस साइट के सभी स्‍कैच आरती चौहान द्वारा बनाए गए हैं © iplnewsonlne.com All right Reserved.