संजय दास
संजय पिछले 20 सालों से भारत में मीडिया के तमाम बड़े संस्थानों में काम कर चुके हैं। संजय ने अपना करियर बतौर खेल पत्रकार शुरू किया। इसके साथ ही वे कई न्यूज चैनल्स और कार्यक्रमों में बतौर खेल विशेषज्ञ अपनी राय रख चुके हैं। प्रिंट मीडिया से अपना करियर शुरू करने वाले संजय ने संडे मेल और फ्री प्रेस जर्नल ग्रुप और उनकी मैगजीन ‘ऑनलुकर’ के लिए काम किया। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन का रुख किया और ‘बीएजी फिल्म्स' में संपादकीय प्रमुख के तौर पर अपनी सेवाएं दी। उन्होंने संजय डालमिया की कंपनी ‘इंडिपेंडेंट टेलीविजन कंपनी’ के लिए भी काम किया और इसके साथ ही टी-सीरीज के उत्तर भारत प्रमुख के तौर पर काम किया। यही नहीं, संजय ने कई चैनलों जैसे- दूरदर्शन, जी न्यूज, डीडी मैट्रो और केंद्रीय सरकार के लिए 500 घंटे से ज्यादा की एड फिल्म्स, कारपोरेट, एवी, डॉक्यूमेंट्री, न्यूज फीचर्स, मैगजीन फॉरमेट प्रोग्राम, समसमायिक कार्यक्रम में बतौर निर्माता, लेखक और निर्देशक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मीडिया गुरु में भी वे कंटेंट और ब्रॉडकास्ट को बेहतर बनाने के साथ तकनीकी और मीडिया पोर्टल पर भी काम कर रहे हैं।